- Hindi News
- प्रदेश के 6672 निजी स्कूलों को कमेटी की फीस मान्य
प्रदेश के 6672 निजी स्कूलों को कमेटी की फीस मान्य
निजीशिक्षणसंस्थाएं फीस निर्धारण कमेटी की ओर से प्रस्तावित की गई फीस राज्य के 6672 निजी स्कूलों को मान्य है। इन स्कूलों ने प्रस्तावित फीस का नोटिस मिलने के एक माह बाद भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। कमेटी अगले सप्ताह आदेश जारी कर एक साथ इन स्कूलों की अंतिम फीस तय कर देगी। इसमें सर्वाधिक 706 निजी स्कूल जयपुर के हैं।
अब तक राज्य के 16074 निजी स्कूलों को फीस कमेटी की ओर से प्रस्तावित फीस के नोटिस जारी किए गए अंतिम आदेश जारी होने के बाद जो फीस तय होगी वह सत्र 2014-15 से लागू होगी। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश शिवकुमार शर्मा ने बताया कि फीस कमेटी ने काम में पारदर्शिता बरतते हुए इन स्कूलों की फीस तय की थी। इस कारण एक भी निजी स्कूल ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। आपत्ति नहीं होने से माना जा रहा है कि इन स्कूलों को फीस कमेटी की ओर से तय की गई फीस मान्य है।
कहां-कितने स्कूलों की फीस तय होगी
एकसाथजिन निजी स्कूलों की फीस तय होगी, उनमें अजमेर के 205, अलवर के 494, बांसवाड़ा के 94, बारां के 374, बाड़मेर के 81, भरतपुर के 282, भीलवाड़ा के 383, बीकानेर के 283, बूंदी के 2, चित्तौडगढ के 79, चूरू के 184, दौसा के 278, धौलपुर के 76, डूंगरपुर के 154, हनुमानगढ़ के 247, जयपुर के 706, जैसलमेर के 68, जालौर के 7, झालावाड़ के 233, झुंझुनूं के 228, जोधपुर के 142, करौली के 153, कोटा के 149, नागौर के 304, पाली के 388, प्रतापगढ़ के 60, राजसमंद के 78, सवाईमाधोपुर के 122, सीकर के 186, सिरोही के 62, टोंक के 311 और उदयपुर के 259 स्कूल शामिल हैं।