गबन प्रकरण में पुलिस ने लिए बयान
लक्ष्मणगढ़| तहसीलउपकोष कार्यालय में गबन के प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को तहसीलदार बंशीधर योगी, एटीओ सुनील माथुर लिपिक अनूप सैनी के बयान दर्ज किए। वहीं गबन के खुलासे के एक माह बाद भी मामले का आरोपी लिपिक उम्मेदीलाल मीणा पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जांच दल अभी गबन की पत्रावलियों को खंगाल रहा है जिसमें महत्वपूर्ण कागजात गायब बताए जा रहे हैं।
ज्यादतीप्रकरण में जेल भेजा
लक्ष्मणगढ़|मुंसिफमजिस्ट्रेट जयमाला पानीगर ने ज्यादती मामले में आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। मामले में पीड़िता ने अमरीक सिंह पुत्र तरनजीत सिंह पर ज्यादती का आरोप लगाया था, जिसे गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
देहव्यापार में संलिप्त महिलाओं को जेल भेजा
बहरोड़|पुलिसने नांगलिया कच्ची बस्ती की देह व्यापार में संलिप्त छह महिलाओं को शुक्रवार को एसीजेएम न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें अलवर जेल भेजा गया। पुलिस ने गुरुवार देर शाम को नांगलिया कच्ची-बस्ती में बोगस ग्राहक भेजकर छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।