पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोडल पर 10 तक जमा होंगे प्रश्न पत्रों के मांग पत्र

नोडल पर 10 तक जमा होंगे प्रश्न पत्रों के मांग पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जिलासमान परीक्षा के अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र के लिए मांग पत्र सभी नोडल केंद्रों के माध्यम से संस्था प्रधानों को भिजवा दिए गए हैं। नोडल के अधीनस्थ सभी राजकीय गैर राजकीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक सरकारी और गैर सरकारी स्कूल अपने स्कूलों से मांग पत्र संबंधित नोडल केंद्रों से प्राप्त कर लें। संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि संगम केंद्र पर ये प्रश्न पत्र 8 अक्टूबर तक, नोडल केंद्र पर 10 अक्टूबर तक जमा किए जाएंगे। नोडल केंद्र प्राप्त सभी मांग पत्रों को समेकित कर 13 अक्टूबर तक जिला समान परीक्षा केंद्र पर जमा कराएंगे। इनके बाद मांग पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।