पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व पर्यटन दिवस आज म्यूजियम में निशुल्क प्रवेश, होंगे कई कार्यक्रम

विश्व पर्यटन दिवस आज-म्यूजियम में निशुल्क प्रवेश, होंगे कई कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. विश्वपर्यटन दिवस पर शनिवार को अलवर म्यूजियम में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। पर्यटन विभाग सहायक निदेशक के अनुसार इस अवसर पर सुबह सात से दस बजे तक शहर के कई स्थानों पर देशी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा स्काउट-गाइड को सुबह साढ़े सात बजे होपसर्कस, बजाजा बाजार, त्रिपोलिया, श्री जगन्नाथ मंदिर, मथुराधीश मंदिर, महल चौक, सागर, मूसी महारानी की छतरी आदि स्थानों पर भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा।