पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण

स्कूल में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमर | कस्बेके राबाउमावि में श्रद्धा पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को एसडीएम राजेंद्र चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में स्कूल छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना के उपरांत अतिथियों का स्वागत गान से सम्मान किया। इस मौके पर एसडीएम के आह्वान पर भामाशाहों ने स्कूल परिसर में शीघ्र चार शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की। वही स्कूल प्रशासन को सफाई और जर्जर कमरों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। पहले से स्कूल में स्थापित प्रतिमा के खंडित हो जाने पर युवा समाज सेवी गुल्लू दुरेजा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना कराई गई है। कार्यक्रम में सतीश चौधरी श्याम लाल शर्मा, शेरसिंह मीणा, डाॅ. रामस्वरूप दुरेजा, प्राचार्य सरोज पवार, वसंत जैन, मंजू जैन, अशोक, गुल्लू, ज्योति पाराशर, कविता, कृष्ण, आभा गुप्ता, मनोज जैन मौजूद थे। संचालन दिगंबर सिंह ने किया।

कठूमर. प्रतिमा का अनावरण करते अतिथि।