जिला ग्राम सेवक संघ की बैठक कल
राजगढ़| जिलाग्राम सेवक संघ शाखा अलवर की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह बबेली की अध्यक्षता में कंपनी गार्डन अलवर में होगी। जिला प्रवक्ता सियाराम सैनी ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जिला मंत्री बलवंत यादव ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी रैली में जिले के समस्त ग्रामसेवक हिस्सा लेंगे। इसके लिये प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेन्द्र हिंदुस्तानी प्रदेश पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। सैनी ने बताया कि रैली उद्योग मैदान से मुख्यमंत्री निवास तक जायेगी।