- Hindi News
- शिक्षक की हत्या के मामले में बेटे का दोस्त आरोपी
शिक्षक की हत्या के मामले में बेटे का दोस्त आरोपी
बसईबिरथल स्थित राजकीय विद्यालय के शिक्षक हीरालाल यादव निवासी दौलतपुर की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या के मामले में दो जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक आरोपी मृतक के छोटे बेटे का दोस्त है।
मृतक हीरालाल के बड़े बेटे सत्यपाल ने मामला दर्ज कराया कि 9 दिसंबर को सूचना पर वह घटना स्थल पहुंचा तथा पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पता लगा उसके पिता को खेड़ा निवासी कृष्ण उर्फ लादेन पुत्र हरचंद गुर्जर उसके साथी विनोद ने गोली मारी है। सत्यपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई हरकेश और कृष्ण दोस्त है। करीब बीस दिन पहले उसके पिता ने कृष्ण के भाई लालसिंह से शिकायत कर हरकेश को बिगाड़ने का कृष्ण पर आरोप लगाया था। इससे नाराज होकर कृष्ण ने उसके पिताजी को मारने की धमकी दी थी और मंगलवार को स्कूल से लौटते समय पिता कोगोली मार दी।
वारदात के बाद पुलिस का डेरा
शिक्षककी गोली मारकर हत्या के बाद से पुलिस-प्रशासन चौकन्ना नजर रहा है। इतना ही नहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर थाना कोटकासिम में डेरा डाल दिया है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराणा प्रदीप रिणवा, डीएसपी अलवर यातायात हुमायूं कबीर खान, किशनगढ़बास डीएसपी त्रिलोक चंद शर्मा, थानाधिकारी महेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मामले की जांच में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
^घटना स्थल का मौका मुआयना कर लिया गया है। आरोपी कृष्ण उर्फ लादेन कोटकासिम, किशनगढ़, तिजारा पुलिस थानों में कई मामलो में लिप्त है। मामले को लेकर कई टीम गठित की गई है। संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रदीपरिणवा, एएसपी,नीमराना