अलवर. इलाहाबाद-जयपुर- इलाहाबाद एक्सप्रेस गुरुवार से अलवर होकर चलेगी। पिछले महीने आगार स्टेशन पर आधुनिकीकरण का कार्य प्रारंभ होने के कारण 10 दिसंबर तक के लिए इलाहाबाद एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया था। इस दौरान इस ट्रेन का संचालन जयपुर, बांदीकुई अछनेरा होकर चलाई गई थी।