पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बढ़ने लगी सर्दी

अब बढ़ने लगी सर्दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | दिसंबरमहीने का प्रथम सप्ताह बीतने के बाद अब सर्दी पड़ना शुरू हो गई है। बुधवार को सर्दी से बचाव के लिए लोग दिन में भी गर्म वस्त्र पहने दिखाई दिए। मौसम साफ होने के कारण सूर्योदय के कुछ देर बाद ही सूर्य किरण पृथ्वी पर पहुंचना शुरू हो गई। रात की सर्दी से राहत पाने के लिए लोग कुछ देर धूप में बैठे। तापमान में गिरावट आने के कारण दोपहर के समय धूप में तेजी नहीं थी। दोपहर के समय धूप सुहानी लग रही थी। शाम 6 बजे बाद से ठंडी हवा चलने से रात को सर्दी का असर बढ़ गया। बुधवार से पहले सुबह - शाम की सर्दी थी। मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।