जिला परिषद में आज होगी जनसुनवाई
अलवर. जिलास्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 11 दिसंबर को जिला परिषद सभागार में होगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलेक्टर एमपी स्वामी करेंगे। इस दौरान शिकायतों को प्राप्त कर उनका निदान किया जाएगा।
मंत्रीलेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
अलवर.खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री हेमसिंह भडाना की अध्यक्षता में 11 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियो की बैठक होगी। इसमें मंत्री सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा करेंगे।