लूट का आरोपी गिरफ्तार
थानागाजी | एसएचओसचिन ने ट्रक लूट के मामले में वांछित आरोपी लीलाराम मीना निवासी हींसला को नारायणपुर मार्ग पर नले की डाह से गिरफ्तार किया। आरोपी लीला राम से एक चाकू एक बिना नंबर की बाइक जब्त की। जिसे बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट बालकृष्ण कटारा के पास पेश किया गया। आरोपी लीला राम को आगामी आदेशों तक जेल जाने के आदेश दिए गए।