पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूचना देने से पहले मांगे 27 हजार 600

सूचना देने से पहले मांगे 27 हजार 600

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज चला रहे हैं या कलेक्ट्रेट: सैनी

सूचनाकानून कार्यकर्ता हरिसिंह सैनी का कहना है कि कालेज में दर्जनों फोटो स्टेट मशीनों की कोई उपयोगिता नहीं है। महज कमीशन के लिए विद्यार्थी कोष को डैमेज कर दिया गया। कालेज प्रबंधन को यह तो बताना ही होगा कि इतनी मशीनों का आखिर उपयोग क्या है, कालेज चला रहे हैं या कलेक्ट्रेट।

फोटो स्टेट मशीनों की बंपर खरीद, कमीशनखोरी की आशंका

जोसूचना चाही गई है उसमें वर्ष 2010 से 2014 तक मिले विकास फंड, उसके उपयोग, केंद्र एवं प्रांत से मिले बजट और उसके उपयोग, कमरा संख्या 18 से 29 में कराए गए निर्माण कार्य आदि से जुड़ी हैं। कार्यकर्ता सैनी का आरोप है कि कालेज में विगत तीन वर्ष के अंतराल में 20 से अधिक फोटो स्टेट मशीनें खरीदी गई हैं। इतनी अधिक संख्या में एक कालेज में फोटो स्टेट मशीनें खरीदे जाने की जानकारी मिली तो दैनिक भास्कर संवाददाता ने भी अपने स्तर पर जानकारी जुटाई जिसमें कई फोटो स्टेट मशीनें होने का पता चला। सैनी ने इसके अलावा जिन कमरों में कुछ समय पहले ही फर्श, कोटा स्टोन, टाइल्स लगाई गई थी वहां कमीशनखोरी के चक्कर में दो से तीन बार निर्माण कराकर कोष का दुरुपयोग करा दिया। सैनी ने कालेज परिसर स्थित सरस्वती गार्डन, एक हॉल निर्माण में लाखों के भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

देवेंद्र यादव . अलवर

सूचना के अधिकार के तहत राजर्षि कॉलेज में खरीदी गई फोटो स्टेट मशीन निर्माण कार्य की जांच से जानकारी मांगी गई तो जवाब में आरटीआई एक्टिविस्ट से 27 हजार 6 सौ रुपए जमा कराने की डिमांड की गई है। आरटीआई एक्टिविस्ट का आरोप है कि ऐसा कर कॉलेज प्रबंधन ने सूचना अधिकार कानून का उल्लंघन किया है, साथ ही उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में स्टूडेंट डवलपमेंट फंड तथा अन्य बजट से हुए विकास कार्यों में हुए घपले को उजागर नहीं होने देने की मंशा संबंधी आरोप लगाए हैं। एक्टिविस्ट हरी सिंह सैनी द्वारा कॉलेज से पांच बिंदुओं में सूचना लेने के लिए पिछले दिनों आर.आर कॉलेज प्रिंसिपल के पास सूचना अधिकार कानून अनुसार एप्लीकेशन भेजी गई थी। जवाब में कार्यवाहक प्राचार्य डीसी गुप्ता ने पत्र लिखकर जानकारी दी कि जो सूचना मांगी गई है वह 13 हजार आठ सौ पृष्ठों में तैयार होगी। विस्तृत सूचना के लिए कालेज प्राचार्य नेे 27 हजार 6 सौ रुपए जमा कराने के लिए कहा है। शेष|16 पर









हालांकिइस ब