पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवर ने की भाभी की हत्या

देवर ने की भाभी की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. कठूमर | इंद्रावलीगांव में रविवार को देवर ने भाभी की हत्या कर दी। हत्या का कारण देवरानी जेठानी के बीच झगड़ा बताया गया है। घटना के बाद से देवर देवरानी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीहर पक्ष को सूचना दी और उनके पहुंचने पर शव को कठूमर अस्पताल पहुंचाया।
थानाधिकारी महेंद्र गुप्ता ने बताया कि मृतका की बेटी शशि जाटव ने मामला दर्ज कराया कि दोपहर को उसकी चाची संतो ने मां नहनी से झगड़ा किया और चाचा फूलसिंह ने मां के सिर पर खाट की पाटी वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के समय मृतका का पति घर पर नहीं था। वह कमाने के लिए दिल्ली गया हुआ था। पुलिस ने देवर फूलसिंह और देवरानी संतो देवी जाटव के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।