पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल से लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

स्कूल से लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. कोटकासिम. बसई बिरथल के राजकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक की मंगलवार शाम करीब 4 बजे स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक हीरालाल यादव (50) पुत्र शेरसिंह यादव बाइक से घर दौलतपुर रहा था।
माछरोली गुगलहेड़ी के बीच दिनदहाड़े बदमाशों ने हीरालाल की पीठ पर फायरिंग कर दी। इससे हीरेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे काश्तकारों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को कोटकासिम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने ली जानकारी

दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर किशनगढ़बास डीएसपी शाम करीब 7 बजे कोटकासिम पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली तथा थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।