पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शव के पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस डॉक्टरों में तकरार

शव के पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस डॉक्टरों में तकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबके फिरोजपुर में पेट्रोलपंप पर कार्य के दौरान हुई मोहम्मदपुर निवासी युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लेकर पुलिस डॉक्टरों के बीच करीब दो घंटे तक तकरार चली। बाद में बहरोड़ पुलिस के तहरीर देने पर डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। इससे पहले डॉक्टरों ने पंजाब पुलिस की ओर से दी गई तहरीर पर पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया था। तकरार के चलते मृतक के अंति‍म संस्कार में शाम हो जाने से ग्रामीणों में रोष बना रहा। मोहम्मदपुर निवासी 37 वर्षीय सीताराम स्वामी पुत्र बंसी स्वामी की पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव लक्खाहाजी स्थित साजन फीलिंग पेट्रोलपंप पर काम करते समय मौत हो गई थी। सोमवार को युवक का शव गांव में पहुंचा। दाह संस्कार से पहले शव को स्नान कराया जा रहा था कि लोगों को उसके नाक मुंह में खून दिखाई दिया। शरीर पर चोट के निशान भी थे। युवक की हत्या की आशंका जताते हुए परिजन शव को बहरोड़ थाने ले गए। पुलिस ने मामला संदिग्ध देखते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पंजाब पुलिस बहरोड़ पहुंची। पंजाब पुलिस की ओर से दी गई तहरीर पर डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। इस बात पर पुलिस डॉक्टरों के बीच बहस चलती रही। बाद में डीएसपी डा. तेजपाल सिंह ने बहरोड़ पुलिस से तहरीर बनवाई। इसके बाद तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम किया गया। डीएसपी का कहना है कि घटना पंजाब की है। ऐसे में पंजाब पुलिस की तहरीर से पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए था, लेकिन डॉक्टरों की मनमर्जी के कारण बहरोड़ पुलिस से तहरीर दिलाई गई।