- Hindi News
- डेरा सच्चा के संत राम रहीम अब मैसेंजर ऑफ गॉड के रोल में
डेरा सच्चा के संत राम रहीम अब मैसेंजर ऑफ गॉड के रोल में
धर्मशाला को बनाया कोटड़ा का पंचायत भवन
शूटिंग से पहले, कुछ ऐसा दृश्य
मंदिरके भीतर एक तरफ बनी धर्मशाला पर पहले कुछ नहीं लिखा था लेकिन डेरा सच्चा सौदा के पजेशन में जाने के बाद उस पर पंचायत भवन कोटड़ा उदयपुर लिखा गया है। फिल्म में इस धर्मशाला को पंचायत भवन के रूप में ही दिखाया जाएगा। अचानक भवन की ऊपरी मंजिल से राम रहीम दिखाई देते हैं- अनुयायी पिताजी, पिताजी कहकर उस ओर दौड़ते हैं। रामरहीम आदिवासियों को तैयार करने का हुक्म देते हैं और अनुयायियों को आशीर्वाद देकर फिर से भीतर चले जाते हैं। कास्टिंग डायरेक्शन से जुड़े लोग आदिवासियों का रोल कर रहे कलाकारों को एकत्रित कर कहते हैं- जो साफ सुथरे दिखाई दे रहे हैं वे सभी एक तरफ जाओ, जिनके बाल लंबे हैं वे एक तरफ। फिर साफ-सुथरे लोगों के कान में डायलॉग रटाए जाते हैं।
सरसा माता मंदिर के समीप तंबुओं में रुके हैं कलाकार अन्य सदस्य.
संत राम रहीम अपनी कोर कमेटी टीम के साथ तीस नवंबर की रात को सरसा माता मंदिर पहुंचे थे। इसके बाद कुछ दृश्यों का फिल्मांकन आसपास के खेतों में किया गया है। मंदिर की धर्मशाला के सभी कमरे 25 दिसंबर तक बुक किए हुए हैं। जिस धर्मशाला में वे ठहरे हुए हैं उस पर अब पंचायत भवन कोटड़ा उदयपुर लिखा हुआ है। कहा जा रहा है कि मैसेंजर ऑफ गॉड मूवी में एक्शन और कॉमेडी का भी भरपूर तड़का लगाया गया है, पूरी फिल्म डेरा सच्चा सौदा द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर आधारित हैं। इसमें आदिवासियों में पुलिस और फौज के डर की कहानी भी बताई गई है।
देवेंद्र यादव | अलवर
सरिस्कासे सटे सरसा माता मंदिर में पिछले दस दिन से डेरा सच्चा सौदा के संत राम रहीम की टीम ने डेरा डाला हुआ है। यहां एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। राम रहीम स्वयं आर्टिस्ट की भूमिका में हैं। एक फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और इसी फिल्म का सीक्वल क्षेत्र की विभिन्न लोकेशन पर शूट किए जा रहे हैं। सरिस्का के डायरेक्टर का कहना है कि जिस क्षेत्र में यह काम चल रहा है वह आरक्षित जंगल नहीं है। फिल्म के मुख्य नायक की भूमिका में संत रामरहीम ही हैं। टहला क्षेत्र के सरसा माता मंदिर में तीस नवंबर की रात से ठहरे रामरहीम और उनकी टीम के सदस्य शूटिंग और इसकी स्क्रिप्ट से जुड़ी जानकारी को गोपनीय रख रहे हैं। शूटिंग कब और कहां होगी इसकी जानकारी स्पेशल टीम में शामिल महज पा