चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अलवर|अरावली विहारथाने में एक डंपर चालक के खिलाफ टक्कर मार कर घायल करने का मामला दर्ज हुआ है। पवन कुमार पुत्र पारसमल जैन निवासी काला कुआं ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार रात करीब आठ बजे को वह अपने साथी सुभेष पुत्र सुरेंद्र कुमार जैन निवासी वंडर हाइट सोसायटी रूपबास के साथ भवानी तोप चौराहे से पैदल मालवीय नगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान डंपर चालक ने पीछे से सुभेष जैन को पूर्वक टक्कर मार दी। इससे सुभेष की मौके पर मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि डंपर चालक की पहचान की जा चुकी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।