अलग-अलग आरोपों में 3 गिरफ्तार
अलवर|पुलिस नेअलग-अलग आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। उद्योग नगर पुलिस थाना के एएसआई हंसराज चौधरी ने केसरोली मोड़ से विक्रम (20) पुत्र श्रीराम गुर्जर निवासी कमालपुर थाना एमआईए को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विक्रम के खिलाफ लूट चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। इसी प्रकार सदर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे इस्माइल रुजदार पुत्र धुंधी मेव निवासी सिरमोली को गिरफ्तार किया है।