जिलास्तरीय वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह कल
अलवर| अलवरजिला वैश्य महासम्मेलन समिति की ओर से दसवां जिलास्तरीय वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह 14 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से भवानी तोप के पास प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोयल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि समारोह में 300 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 85 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाली जिलेभर की वैश्य प्रतिभाएं शामिल होंगी। इनमें करीब आधी लड़कियां हैं। शहर में लड़कियों की संख्या आधे से अधिक है। शहर में चयनित कुल 112 प्रतिभाओं में 62 छात्राएं हैं। सम्मानित किए जाने वालों में विभिन्न उच्च स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में चयनित युवा भी शामिल हैं।