पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टीम एक्सप्रेस से 24 सैलानी आए अलवर

स्टीम एक्सप्रेस से 24 सैलानी आए अलवर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | स्टीमएक्सप्रेस शनिवार को 24 पर्यटकों को लेकर शाम 4 बजे अलवर पहुंची। स्टेशन पर सैलानियों का ढोल बजाकर तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद 15 सैलानी बस से सरिस्का स्थित होटल टाइगर डेन रवाना हुए। रास्ते में सैलानी कुछ देर सिलीसेढ़ रुके। वहां उन्होंने नाश्ता किया। रात को होटल टाइगर डेन में सैलानियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। रविवार सुबह सैलानी सरिस्का की सैर करने के बाद दोपहर एक बजे स्टीम एक्सप्रेस से वापस दिल्ली कैंट रवाना होंगे। स्टीम एक्सप्रेस के अधीक्षक गोविंद मीणा ने बताया कि इस बार 26 सैलानियों ने सीट बुक कराई थी। इनमें से 2 सैलानियों की रेवाड़ी तक सीट बुक होने से 24 सैलानी अलवर आए।

खबरें और भी हैं...