पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टैंकर डिवाइडर से भिड़ा गैस लीकेज से हड़कंप

टैंकर डिवाइडर से भिड़ा गैस लीकेज से हड़कंप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर गांव पनियाला मोड पर एलीवेटेड पुलिया पर प्रोपेन गैस से भरा टैंकर आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा कर पुलिया पर बने डिवाइडर से भिड़ गया। टैंकर के लीकेज होने के कारण राजमार्ग पर गैस का रिसाव हो गया और लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस प्रशासन से मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। घटना शनिवार रात करीब 7.15 बजे की है।

जानकारी के अनुसार टैंकर चालक सोनू जामनगर (गुजरात) से टैंकर में प्रोपेन गैस भरकर हरियाणा के बावल जा रहा था। पनियाला में राजमार्ग पर एलीवेटेड पुलिया चढ़ते ही टैंकर एक ट्रक से टकराने के कारण डिवाइडर से भिड़ गया और टैंकर में से गैस लीकेज हो गई। गैस का रिसाव होते ही टैंकर चालक सोनू खलासी ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कोटपूतली कमल शेखावत, डीएसपी महमूद खान पनियाला थानाधिकारी विजेंद्र सिंह मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। मौके पर हालात देखते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव भी फूल गए। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किए। हाईवे पर दोनों तरफ यातायात रुकवा दिया गया। साथ ही आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया गया। गनीमत रही कि गैस रिसाव से कोई हादसा नही हुआ।

गैस रिसाव से लग सकती थी भीषण आग

टैंकर चालक सोनू ने अधिकारियों को बताया कि प्रोपेन गैस का रिसाव होने पर चार किलोमीटर के क्षेत्र में आग लग सकती है हवा के जहरीली होने का खतरा हो सकता है। इस पर पुलिस ने राजमार्ग के दोनों ओर 5-5 किलोमीटर दूर ही यातायात को रुकवा दिया तथा आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया। ग्रासिम फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड फायर तकनीकी टीम अन्य का भी सहयोग लिया। गनीमत रही कि प्रोपेन गैस के भारी होने की वजह से रिसाव कम हुआ एवं आग भी नहीं लगी।


खबरें और भी हैं...