पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालत शिविर में पंद्रह लाख का अवार्ड

लोक अदालत शिविर में पंद्रह लाख का अवार्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर कचहरी परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें अलग-अलग बैंच कोर्ट में 429 प्रकरणों की सुनवाई कर 34 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमें लगभग पंद्रह लाख रुपए की अवार्ड राशि घोषित की गई। एडीजे प्रथम सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में लंबित बैंक संबंधी मामलों का निपटारा किया। जिसमें बर्डोद, एसबीआई, एसबीबीजे, एसबीआई, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 429 लंबित प्रकरणों के मामलों में चेक अनादरण, वसूली प्रकरण एनआई एक्ट प्रकरण की सुनवाई कर 34 प्रकरणों का निस्तारण कर पंद्रह लाख आठ हजार पांच सौ रुपए की अवार्ड राशि घोषित की गई। इस दौरान एसीजेएम सुनील यादव, एसीजेएम रूबिना, प्रवीण अंसारी सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।

बहरोड़. कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में सुनवाई करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...