बीईईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम नीमराना उपशाखा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर यादव से मिला। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिसमें कार्यकारी जिलाध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भींमसिंह सोनी, भूपेश शर्मा, बाबूलाल सामरिया आदि उपस्थित रहे।