थक कर कभी मत बैठना मंजिल भी मिलेगी : यादव
बहरोड़. शनिवार को आयोजित समारोह में छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि।
भास्कर न्यूज | बहरोड़
बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ भीटेडा में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी राजस्थान पुलिस एवं चेयरमैन राजस्थान लोक सेवा आयोग फूलसिंह यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है थक कर कभी मत बैठना मंजिल भी मिलेगी ओर सपना भी साकार होगा। पूर्व सांसद कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ करण सिंह यादव ने बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज नारी का सम्मान ऊंचा करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व आयुक्त भूप्रबंधन विभाग गणपत राम यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला शिक्षा की जो अलख जगाई है उसका भविष्य निश्चित ही उज्जवल है। कर्नल नंदलाल यादव ने कहा जीवन में सफल होने के लिए सभ्य, सामाजिक ज्ञान सुसंस्कारित होना जरूरी है। गुरुजनों को भी बच्चों में गुण पैदा करने के प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी शरणानंद महाराज ने कहा जीवन बाधाओं से भरा है इनसे घबराना नहीं चाहिए तथा लक्ष्य प्राप्त कर समाज कल्याण में अग्रसर होकर सेवा करने पर बल देते हुए संस्था में लड़कियों के छा़त्रावास के लिए आठ लाख रुपए देने की घोषणा की। अतिथियों द्वारा मेधावी उत्कृष्ट बालिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह से पूर्व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। संस्था निदेशक डॉ. रणजीत यादव विधि प्राचार्य डॉ करण सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। समारोह के दौरान वरिष्ठ नेता बस्तीराम यादव, संस्था के सचिव ओमप्रकाश यादव, पूर्व सचिव महावीर प्रसाद यादव, एडवोकेट हितेंद्र यादव, डीएसपी सत्यव्रत यादव आिद मौजूद थे।