पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईवे पर रोजाना जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीआईपी के आने पर हरकत में आती है पुलिस

पुलिसप्रशासन के उच्च अधिकारियों के आने की जानकारी पर यातायात सुरक्षाकर्मी तैनात रहकर सड़क से वाहनों को हटाकर जाम से मुक्त करा देते हैं। लेकिन जैसे ही अधिकारी जाते हैं, समस्या जस की तस बन जाती है।

भास्कर न्यूज | बहरोड़

कस्बे की मुख्य सड़क आए दिन बढ़ रहे यातायात के दबाव को रोकने में यातायात पुलिस असफल साबित हो रही है। जिसका खामियाजा वाहन चालकों, यात्रियों पैदल राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा शनिवार को मुख्य चौराहे पर देखने को मिला, जहां यातायात सुरक्षाकर्मी के नहीं होने के कारण चौतरफा जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे के मुख्य चौराहे से दिल्ली-जयपुर अलवर-नारनौल के लिए वाहनों को आवागमन होता है।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे मुख्य चौराहे, नया बस स्टैंड, पुराना स्टैंड सड़क पर यातायात का दबाव बना रहता है। निजी बस चालकों की मनमानी के चलते मुख्य चौराहे पर वाहनों का चौतरफा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालकों, यात्रियों पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस द्वारा मुख्य चौराहे पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए छह सुरक्षा कर्मियों का स्टाफ लगा रखा है। जिसमें एक ट्रैफिक इंचार्ज, एक सिपाही, दो होम गार्ड के जवान दो हाईवे की ओर से गार्ड तैनात किए हुए हैं। मैन चौक पर बस चालक एक-दूजे से आगे सवारियां भरने के चक्कर में बसों को सड़क के मध्य खड़ा कर देते है। जिसके कारण कस्बे की मुख्य सड़क, अलवर रोड, जयपुर दिल्ली की ओर सड़क पर चौतरफा वाहनों का जाम लग जाता है। जिससे वाहनों में बैठी सवारियों, वाहन चालकों पैदल राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन यातायात पुलिस द्वारा कोई पुख्ता कदम नहीं उठाने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

^मुख्यचौराहे पर यातायात चौकी बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। यातायात का दबाव होने से जाम लगता है। यातायात सुरक्षाकमियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। -डा.तेजपालसिंह, डीएसपी, बहरोड़

बहरोड़. शनिवार को मुख्य चौराहे पर जाम में फंसे वाहन।

खबरें और भी हैं...