मदरसों को बनाया जाएगा आधुनिक
अलवर | मदरसोंके दिन फिरने वाले हैं। अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने जिले के पंजीकृत मदरसों को आधुनिक बनाने की पहल की है। इनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य करवाए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत पंजीकृत मदरसा कमेटियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। योजना में मदरसों के स्वयं के नाम पर भूमि या भवन का पट्टा जरूरी होगा।