पटवार भर्ती परीक्षा 13 को, केंद्रों पर लगेंगे जैमर
राजस्थानअधीनस्थएवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा 13 फरवरी को आयोजित होने वाली पटवार भर्ती प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली हैं। भर्ती परीक्षाओं के लगातार आउट हो रहे पर्चे एवं परीक्षा में नकल पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के लिए प्रदेश में करीब 25 हजार परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। यह परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। बोर्ड की 4400 पदों के लिए हो रही इस परीक्षा में 8,18,719 हिस्सा लेंगे। भर्ती परीक्षा के दौरान नकल गिरोह पर पैनी नजर रखने के साथ ही इस परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने इस संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। पेपर आउट होने जैसी स्थिति को रोकने के लिए अब पुलिस थानों की बजाय कोषालयों में पेपर रखे जाएंगे। हर परीक्षा कक्ष में एक की बजाय दो वीक्षक होंगे। इसमें एक सरकारी और एक प्राइवेट होगा।
प्रवेश पत्र से पहले पढ़ने होंगे परीक्षा के निर्देश
पटवारीभर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को क्या-क्या सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले अभ्यर्थियों को यह निर्देश पढ़ने जरूरी होंगे। तभी प्रवेश पत्र का प्रिंट लिया जा सकेगा।
उपखंडमुख्यालयों पर भी परीक्षा केंद्र : परीक्षामेंपरीक्षार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए उपखंड मुख्यालयों पर भी केंद्र आवंटित किए गए हैं। कुछ परीक्षा केंद्रों पर मेज कुर्सी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर अभ्यर्थियों को दरी पट्टी पर परीक्षा देनी होगी।
यह रहेगा परीक्षा का ड्रेस कोड
परीक्षाके लिए बोर्ड ने ड्रेस कोड लागू किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष मीना ने बताया कि सूट, टाई, मफलर, जाकेट, कोट, जरकिन, ब्लेजर, शॉल
शर्टमें किसी तरह का बैज आदि नहीं लगा हो या ऐसे कपड़े जिसमें आपत्तिजनक सामग्री आदि छुपाये जाने की संभावना हो, पहनकर नहीं आएं। महिलाएं अपने बालों में रबर बैण्ड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर सकती हैं। परीक्षा केन्द्र पर तलाशी के समय अभ्यर्थी को अपना स्वेटर, जर्सी उतार कर, सिर से स्कार्फ आदि हटाकर, जूते मौजे उतार कर तलाशी देनी होगी।
अभ्यर्थियों के सामने खुलेगा लिफाफा
अभ्यर्थीको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते समय द्वि स्तरीय जांच से गुजरना होगा। एक पुलिस और दूसरी जांच परीक्षा केंद्र का आंतरिक दस्ता करेगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार पेपर के एक पैकेट में अलग अलग लिफाफों में बंद 24 प्रश्न पत्र होंगे। पेपर का पैकेट परीक्षा कक्ष में दो अभ्यर्थियों के सामने खोला जाएगा। लिफाफे से पेपर निकालने के बाद अभ्यर्थी को खाली लिफाफा हस्ताक्षर करके वीक्षक को सौंपना होगा।
दूसरेजिले में परीक्षा केंद्र
इसपरीक्षा में हर परीक्षार्थी का केंद्र दूसरे जिले में दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में दो कर्मचारी नियुक्त होंगे। निजी स्कूलों में जो केंद्र होंगे, वहां एक कर्मचारी अनिवार्य रूप से राजकीय सेवा का होगा। यही नहीं हर पांच परीक्षा केंद्रों पर एक सतर्कता दल होगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की स्टेशनरी ले जाने पर रोक लगाई गई हैं।
ठहरानेकी व्यवस्थाएं करने के निर्देश
वाहनोंकी छत पर सफर रोकने के लिए रेल मंत्रालय, रोडवेज एवं परिवहन विभाग से अतिरिक्त वाहन चलाने तथा कलेक्टरों से परीक्षार्थियों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोचिंग वालों पर नजर रखने के लिए सीआईडी को अलर्ट रहेगी।
परीक्षा से एक घंटे पूर्व प्रवेश
कलेक्टरने बताया कि परीक्षा के लिए एक घंटे पहले परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश लेना होगा। इस दौरान अभ्यर्थी की त्रिस्तरीय जांच होगी। परीक्षा के दौरान बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र अभ्यर्थी को साथ लाना होगा। इसके अलावा रंगीन फोटो, पहचान का एक अतिरिक्त फोटो युक्त दस्तावेज, आधार कार्ड, पैनकार्ड और वोटर आईडी आदि के साथ पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन, हार्ड बोर्ड, गत्ता एवं क्लिप बोर्ड भी ला सकते हैं।
{ पेपरआउट नकल रोकने की पुख्ता व्यवस्था के तहत पेपर खोलते समय वीडियोग्राफी होगी।
{ अभ्यर्थी को गृह जिले में परीक्षा केन्द्र आवंटित नहीं किया है। नजदीकी जिलों में केंद्र दिया गया।
{ परीक्षा केन्द्रों पर आंतरिक सतर्कता दल का गठन होगा। लगभग प्रत्येक 5 परीक्षा केन्द्रों पर सतर्कता दलों की भी नियुक्ति की जायेगी।
{ परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की स्टेशनरी यथा-कागज का टुकड़ा, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, केलकुलेटर, स्केल, पेन ड्राइव, रबर, लॉग टेबल, स्केनर, हैंड बैग, घड़ी, पर्स आदि नहीं ले जा सकेंगे।