पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिक्रमण हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन

अतिक्रमण हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम | कस्बेके फल सब्जी की ठेली लगाने सड़क पर छोटा-मोटा काम धंधा कर परिवार की गुजर बसर करने वाले दुकानदारों ने प्रशासन द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों से हटाए गए अतिक्रमण के विरोध में एकजुट होकर उपखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और एसडीएम बलवंत सिंह लिग्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि गत 5 फरवरी को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान सभी फल सब्जी वालों की रेहड़ी को हटा दिया गया था। इससे हमारी रोजी रोटी पर संकट बन गया है। बीडीओ नेहा चतुर्वेदी द्वारा सभी रेहड़ी वालों को बस स्टैंड परिसर में विस्थापित किया था और भविष्य में यही पर अपनी ठेली लगाने के लिए निर्देश दिए। लेकिन बस स्टैंड में गंदगी होने के कारण वहां से कोई ग्राहक सब्जी-फल नहीं खरीदता जिससे सभी की दुकानदारी चौपट हो गई है, उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि हमें उचित जगह दी जाए।

कोटकासिम. एसडीएम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते फल-सब्जी व्यापारी।

खबरें और भी हैं...