दो माह बाद बरामद बालिका ने हाईकोर्ट में कहा-परिजनों से खतरा
बहरोड़ | हाईकोर्टकी खंडपीठ डबल बेंच की कोर्ट नंबर तीन में बुधवार को खापरिया निवासी नाबालिग बालिका को पेश किया गया। जहां बालिका ने परिजनों से जान को खतरा बताया और गांव के युवक रवि के साथ रहने की मांग की। जिससे न्यायाधीश ने बालिका को अलवर बाल कल्याण समिति में ठहराने के आदेश जारी किए। जांच अधिकारी किशनगढ़बास सीओ त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि गांव खापरिया निवासी एक जने ने 6 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पांच दिसंबर को उसकी पुत्री का गांव के युवक अपहरण कर ले गए। पुलिस ने 8 फरवरी को हरियाणा के बावल से बालिका को बरामद किया और बुधवार को हाईकोर्ट में पेश किया।