पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में पेट के कीड़े मारने की दवा से कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी

स्कूलों में पेट के कीड़े मारने की दवा से कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को जिले के करीब 5249 स्कूल और 3415 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साल के बच्चे से लेकर 19 साल तक के युवाओं को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस अभियान में करीब 11.13 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान मोतीडूंगरी स्थित केंद्रीय विद्यालय के 5 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। गोली लेते ही बच्चों को जी मिचलाने की शिकायत हुई। दो बच्चों को चक्कर आने के साथ उल्टी भी हुई। इन्हें तुरंत राजीव गांधी अस्पताल पहुंचा गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही तबीयत में सुधार हो गया। कोटकासिम सहित ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर ऐसी परेशानी हुई, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति संभाल ली गई। आरसीएचओ डॉ. ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि स्कूल में बच्चों को जी मिचलाने की शिकायत हुई। लेकिन थोड़ी देर में ही बच्चे नार्मल हो गए। एलबेंडाजोल की गोली लेने के बाद कुछ बच्चों में जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत रहती है। इसी कारण सभी ब्लॉकों में रेपिड रिस्पांस टीम गठित की गई और सभी संस्था प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबंधित डाक्टर से संपर्क रखने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...