पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईटीआई की परीक्षा में दिए दूसरे विषय के पेपर

आईटीआई की परीक्षा में दिए दूसरे विषय के पेपर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें बुधवार को आईटीआई के छात्रों को परीक्षा वीक्षक ने दूसरे विषय का पेपर दे दिया। छात्रों की मांग के बावजूद पेपर नहीं बदला गया। छात्रों ने उसी पेपर को हल किया। कस्बे के राजकीय बालिका सीनियर स्कूल में आईटीआई के छात्रों की परीक्षा का केंद्र था। बुधवार सुबह करीब करीब साढ़े नौ बजे पेपर शुरू हुआ। इसमें फिटर इलैक्ट्रिशियन ट्रेड के थ्योरी का पेपर था। इसमें 18 छात्रों द्वारा परीक्षा दी गई। फिटरवालों को इलैक्ट्रिशियन तथा इलैक्ट्रिशियन वालों को फिटर थ्योरी का पेपर वीक्षक द्वारा थमा दिया गया। छात्र काफी देर तक पेपर को देखते रहे जब उन्हें समझ नहीं आया तो उन्होंने इस बारे में परीक्षा वीक्षक को जानकारी दी। पेपर दे रहे धारासिंह, नीरज, जितेंद्र आदि ने बताया कि पेपर के बदलने की सूचना परीक्षा केंद्र पर वीक्षक को दी गई।

वीक्षक ने कहा कि जो पेपर दिया गया है वो सही है। वीक्षक पेपर बदलने को राजी नहीं हुए। जिसके कारण बच्चों को पेपर देना पड़ा। छात्रों ने गलत पेपर की शिकायत परीक्षा केंद्र प्रभारी मीनाक्षी शर्मा से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्र प्रभारी मीनाक्षी ने बताया कि पेपर बदलने की जानकारी परीक्षा का समय समाप्त होने के दस मिनट पहले दी गई जिस पर हम कुछ नहीं कर पाए। इस पेपर में अरावली आईटीआई के बारह छात्र, भगवान महावीर के दो छात्र आशुदीप आईटीआई के चार छात्र मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...