पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेन कार्ड के विरोध में सर्राफा दुकानेें रही बंद

पेन कार्ड के विरोध में सर्राफा दुकानेें रही बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | दोलाख रुपए से अधिक की कीमत के आभूषण की खरीद पर केंद्र सरकार द्वारा पेन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने के विरोध में बुधवार को पूरे जिले में सर्राफा की दुकानें बंद रही। इससे करीब एक करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। जिला सर्राफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण खंडेलवाल ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर जिले के सर्राफा व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिले में सर्राफा के करीब 1000 शहर में लगभग 300 प्रतिष्ठान बंद रहे।

गोविंदगढ़: स्वर्णकारसमाज ने 2 लाख से अधिक की खरीद बिक्री पर पेनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में तहसीलदार अजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। स्वर्णकार समाज अध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया कि सरकार के इस फैसले से सभी व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में दिनेश सोनी, मुकेश सोनी, कालीचरण सोनी, कैलाश सोनी, शिव कुमार, कृष्ण मोहन गोयल आदि उपस्थित थे। इस दौरान स्वर्णकार समाज के अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रुप से बंद रखे।

खबरें और भी हैं...