पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिल नहीं चुकाने पर 91 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे

बिल नहीं चुकाने पर 91 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमर| जयपुरविद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय ने बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने पर एक दर्जन गांवों के 91 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। कनिष्ठ अभियंता वेदप्रकाश पटेल ने बताया कि कठूमर, भदीरा, नगला, सीताराम, अर्रुबा , मानखेड़ा, ईसरोता, मसारी, सौंख, तसई, मैथना, खेड़ामैदा, रेटा गांव के 91 बिजली उपभोक्ताओं पर 42 लाख रुपए की राशि वसूली के लिए उनके नेतृत्व में गंभीर सिंह, यशवंत सैनी, रामगोपाल सैनी, बबली कुमार की एक टीम का गठन किया गया और बकायादारों को बिजली बिल की राशि जमा कराने के लिए समझाइश की गई। बिल जमा नहीं कराने पर 91 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।

खबरें और भी हैं...