- Hindi News
- National
- मंदिरों में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति
मंदिरों में देव प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा, यज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति
गढ़ीसवाईराम| ग्रामझालाटाला के शिबला की ढाणी में बुधवार सुबह 11 बजे हवन यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ नव निर्मित मंदिर पर शिव परिवार हनुमानजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व विधायक जौहरीलाल मीणा लक्ष्मणगढ़ प्रधान शीला मीणा ने पहुंची भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। सरपंच सियाराम मीणा ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर पर सुबह पं. रामअवतार शास्त्री, पं.रामदयाल शर्मा, पं.रामोतार शर्मा ने विधि विधान से मूर्तियों का पूजन करवाकर हवन यज्ञ कराया तथा वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ मूर्तियों को मंदिर में विराजमान कराया महाआरती के साथ शंखनाद किया।
सकट: धर्मकी जड़ सदा हरी रहती है साथ ही मनुष्य को अपनी मेहनत की कमाई को धर्म के काम में लगाने में खुशी मिलने के साथ भगवान की भक्ति का मार्ग मिलता है। ये बात राजगढ़ पंचायत समिति के प्रधान महंत जयरामदास स्वामी ने उपस्थित ग्रामीणों से कही प्रधान गांव राजपुर बड़ा स्थित खटीक मोहल्ले में बुधवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर बोल रहे थे। पार्षद कैलाश गंगवाल ने बताया कि दिल्ली निवासी धन्नालाल, कन्हैयालाल, लक्ष्मी देवी धर्म प|ी रामजीलाल गंगवाल ने राजपुर बड़ा खटीक मोहल्ले में मंदिर निर्माण कराकर इस नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार सहित हनुमानजी, रामदेवजी, शेरावाली माता, शीतला माता राधाकृष्ण की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई इस मौके पर भंडारा आयोजित किया। इस अवसर पर कैलाश गंगवाल, सुरेश, राजेश, महेंद्र, मोहन लाल, दीपक, राजेंद्र पन्नालाल महेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इधर गांव राजपुर बड़ा में सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर पर मंदिर निर्माण के लिए राजगढ़ प्रधान महंत जयराम दास स्वामी ने नींव का शिला पत्थर रखकर मुहूर्त किया। इस दौरान ग्रामीण हजारीलाल, सरदार सिंह, शिक्षा चंद, मुकेश रघुवीर गुर्जर, घनश्याम शर्मा ने प्रधान का फूलमाला साफा पहनाकर स्वागत किया।
पिनान: ग्रामटोडा नागर में शिवाजी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय सरपंच अंगीता अशोक मीना, ने बताया कि पं. रामचरण शास्त्री द्वारा सुबह 8 बजे शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, अभिषेक, हवन यज्ञ का आयोजन वैदिक विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ किया गया। महाआरती के पश्चात दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि में 9 बजे से सालोली के गायक कलाकार राम किशोर एंड पार्टी द्वारा महादेव जी का ब्यावला सुनाया जाएगा। इससे पूर्व 8 फरवरी सोमवार को शिव परिवार की प्रतिमाओं के साथ विशाल कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ ग्राम के मुख्य मार्गों से निकाली गई।