पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की सड़कों के निर्माण पर पांच करोड़ रु. होंगे खर्च

शहर की सड़कों के निर्माण पर पांच करोड़ रु. होंगे खर्च

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामीवित्तीय वर्ष के दौरान नगर पालिका शहर की सड़कों के निर्माण मरम्मत कार्यों पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च करेगी। पिछले वर्ष की तुलना में यह राशि एक करोड़ अधिक है। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए बजट बढ़ाया गया है। इस कार्य पर अब पचास लाख रुपए खर्च होंगे। पिछले बजट में सफाई के लिए 40 लाख का बजट पास किया था। अतिक्रमण, सफाई अव्यवस्था, बेहाल रोड लाइट सहित सफाई ठेकेदार को बैठक में बुलाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर हुए हंगामे के बीच 45 मिनट पालिका अध्यक्ष नीलम यादव की अध्यक्षता में चली बैठक में अगले वर्ष के लिए 25 करोड़ 70 लाख रुपए का बजट पास किया गया। बैठक में पार्षद प्रदीप यादव, निधि ओम यादव, सुमन यादव, डॉ. ऋषिदेव यादव, मुंशीलाल, ऊषारानी शिवकुमार शर्मा, मुकेश सैनी, मायादेवी यादव आदि मौजूद रहे।

पांचकरोड़ पिछले वर्ष से अधिक बजट : नगरपालिका का वर्ष 2015-16 में 20.60 करोड़ रुपए का बजट पारित हुआ था। वर्ष 2016-17 में शहर की ग्रेडिंग बढ़ने से 25.70 करोड़ रुपए अनुमोदित किया गया। पालिका की आमदनी के स्त्रोत कन्वर्जन, एनओसी, गृहकर, विकास शुल्क, चुंगी पुनर्भरण, वित्तीय आयोग राज्य सरकार से आय प्राप्त होती है। जिसे विकास पर खर्च करेंगे।

किस कार्य पर खर्च होगा कितना बजट

बैठकमें ईओ राहुल अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2016-17 में शहर के वार्डों में नाली सड़क निर्माण मरम्मत के लिए चार करोड़ सत्तर लाख, रोड लाइट पर डेढ़ करोड़, सफाई के लिए पचास लाख, शौचालय निर्माण में दस लाख, पालिका कार्यालय के लिए सामान खरीद बीस लाख, कर्मचारियों के वेतन 3 करोड़, ई-गवर्नेंस चार करोड़, लीगल लाइबिलिटी पर सात करोड़ अस्सी लाख रुपए तथा डाक, समाचार पत्र, यात्रा-भत्ता, विज्ञापन, फायरमैन सामान, डीजल, फर्नीचर, त्योहार, पशुओं को पकड़ने, प्रशासनिक व्यय पर लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

अभियानको लेकर अफसरों के अलग-अलग बयान

>ईओराहुल अग्रवाल ने बताया कि शहर की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। लेकिन एसडीएम थाना प्रभारी द्वारा सहयोग नहीं मिलने से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।

>एसडीएम शैफाली कुशवाह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ ईओ को कार्रवाई करने के लिए कहा गया। लेकिन ईओ के पास बहरोड़ कोटपूतली पालिका का चार्ज है। इसके चलते उन्होंने अनुपस्थित रहने का हवाला देकर टाल दिया। ईओ द्वारा शहर में कार्य नहीं करने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है।

बहरोड़. नगरपालिका में बजट मीटिंग का अनुमोदन करते अधिकारी पार्षद।

बहरोड़. नगरपालिका में ईओ को खरीखोटी सुनाते सामाजिक कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...