पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वकीलों ने कचहरी में किया यज्ञ

वकीलों ने कचहरी में किया यज्ञ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएमशैफाली कुशवाह की कार्यशैली व्यवहार से नाराज वकीलों का कार्य बहिष्कार दसवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान वकीलों ने सदबुद्धि यज्ञ किया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष दाताराम यादव ने बताया कि एसडीएम शैफाली कुशवाह की कार्यशैली व्यवहार सही नहीं होने से संघ सदस्यों के सामूहिक निर्णय से एसडीएम कार्ट का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर सहित मुख्य सचिव से भी की जा चुकी है। जिसमें एसडीएम का तबादला करने एसडीएम के कार्यकाल में कोर्ट के राजस्व संबंधी निर्णयों की जांच करने की मांग रखी गई है। इस दौरान संघ के रोहिताश यादव, हुकमचंद शर्मा, विनोद कुमार यादव, राजपाल यादव, राकेश कुमार मीणा, डीके ओला, जगतप्रकाश यादव, महेंद्र माथुर, धर्मपाल चौधरी, भीम सिंह यादव, प्रेम शर्मा, अभय सिंह यादव, दीपक दाधीच, रामकुंवर रावत, विजय यादव आदि मौजूद थे।

बहरोड़. कचहरी परिसर में यज्ञ करते अभिभाषक संघ के सदस्य।

खबरें और भी हैं...