20 ग्राम सचिवों ई-मित्र संचालकों को कारण बताओ नोटिस
मुंडावर | मुंडावरपंचायत समिति में 50 प्रतिशत से कम भामाशाह सर्वे करने वाले 20 ग्राम सचिवों उनके ई-मित्र संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बुधवार को सभागार में भामाशाह सीडिंग सर्वे की हुई समीक्षा बैठक में एसडीएम सुदर्शन सिंह तोमर विकास अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ग्राम सचिवों की ली बैठक के दौरान कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में विकास अधिकारी ने बताया कि भामाशाह प्लेटफार्म पर सीडिंग कार्य के लिए ग्रामवार उपलब्ध कराए गए प्रपत्रों की 20 ग्राम सचिवों उनके ई-मित्र संचालकों ने आशा अनुरूप कार्य नहीं किया। बैठक में मनरेगा सामग्री मद से हुए कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर ई-गवर्नेंस अधिकारी अजय यादव भी मौजूद थे।