सब्जी व्यापारियों ने दिया धरना
कोटकासिम. धरने पर बैठे फल सब्जी रेहड़ी संचालक।
कोटकासिम | बसस्टैंड के सामने थाने के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत फल एवं सब्जी की ठेली हटाने के विरोध में बुधवार को भी फुटकर दुकानदारों ने फल सब्जी की ठेलियां नहीं लगाई और एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। रेहड़ी संचालकों ने बताया कि प्रशासन ने बस स्टैंड परिसर में रेहड़ी लगाने के लिए जगह दी लेकिन बस स्टैंड परिसर में गंदगी अव्यवस्थाओं के चलते वहां कोई खरीदार नहीं आता। रेहड़ी लगाने के लिए प्रशासन उचित जगह दे। रेहड़ी संचालक पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे तथा विकास अधिकारी नेहा चतुर्वेदी से फल सब्जी की रेहड़ी लगाने के लिए उचित जगह की मांग की। पिछले तीन दिनों से फल सब्जी की रेहड़ी संचालकों की हड़ताल के चलते कस्बे के लोगों को फल सब्जी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।