पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल किल्लत से लोग परेशान

पेयजल किल्लत से लोग परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें बिजली विभाग द्वारा की जा रही बिजली कटौती के कारण लोगों को पेयजल की समस्या बढ़ा दी है। विभाग द्वारा कस्बे में सुबह 7-9 बजे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे कस्बे में पीने के पानी की किल्लत के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह पानी की सप्लाई के समय पर बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी तो ऊंचे स्थान पर रहने वाले लोगों को हो रही है। कटौती के कारण ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी की एक बूंद भी नहीं जाती। इसके कारण लोगों को पानी के लिए इधर-उधर तथा हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा भी सुबह के समय कटौती होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं पानी की सप्लाई नहीं आने से काम पर जाने वाले लोग अपने काम पर समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। वही स्कूली बच्चों भी विद्यालय समय से लेट हो जाते हैं। विभाग के अधिकारियों से कटौती का कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिल रहा है। इससे कस्बे के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली विभाग के सहायक अभियंता मनोज वर्मा ने बताया कि बिजली कटौती दो घंटे की जा रही है और यह कटौती सरकारी कार्यालयों के खुलने से पहले की जा रही है। यदि पेयजल सप्लाई में व्यवधान रहा है तो कटौती का समय सुबह बदल दिया जाएगा।