पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावठ से जिले में बढ़ी ठंड

मावठ से जिले में बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोहरे के कारण लेट हुई इलाहाबाद एक्सप्रेस

कोहरे और धुंध का असर यातायात पर दिखाई दिया। तेज गति से चलने वाले वाले वाहन रेंगते हुए चलते हुए चले रहे थे। कोहरे का असर इलाहाबाद- जयपुर एक्सप्रेस पर भी दिखा। यह ट्रेन करीब पौने दो घंटे देरी से दोपहर 12.12 बजे अलवर आई। यहां इस ट्रेन का आने का निर्धारित समय सुबह 10.32 बजे का है। मौसमविदों के अनुसार 15 दिसंबर के बाद सर्दी और बढ़ेगी। जनवरी तक सर्दी में इजाफा होता रहेगा।

भास्कर न्यूज . अलवर

जिलेभर में सर्दी और बढ़ गई। शनिवार को हर कोई ठिठुरा नजर आया। शीत लहर ने धूजणी छुड़ा दी। सुबह कोहरा और फिर दिनभर धुंध छाई रही। शाम को शहर में ओस गिरी तो तिजारा, सोडावास कठूमर क्षेत्र में बारिश हुई। ऐसे हालातों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढक़कर 18 डिग्री सेल्सियस पर गया। जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा।

सुबह से बादल छाए रहने के कारण दिनभर धूप नहीं खिली। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव तापते तथा हीटर गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। शनिवार का अवकाश होने के कारण लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर निकले।

कठूमर. सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।