अलवर. प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने 13 दिसंबर का दिन कालादिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस नेताओं ने कालीपट्टी बांधकर होपसर्कस पर धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ता भाजपा की राज्य केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। बीच-बीच में वक्ता कांग्रेसजनों को पंचायत चुनावों की तैयारी करने के लिए कहते रहे।
धरना जिला कांग्रेसध्यक्ष अशोक दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि एक साल बीत जाने पर भी यह सरकार अपने वायदों से मुकर रही है। किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा वर्ग व्यापारी सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं।
भगत सिंह सर्किल और अग्रसेन सर्किल को जोड़ने वाले नए रेलवे ओवर ब्रिज पर शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यातायात शुरू कर दिया। बिना उद्घाटन के जनता के लिए ओवरब्रिज खोलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पुलिस प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने ओवरब्रिज पर यातायात को रोका। इस घटनाक्रम के बाद आठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा थाना कोतवाली में रास्ता जाम करने का पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की ओर से ओवर ब्रिज खोलने के लिए तीन दिन पहले चेतावनी दी गई थी। इसके चलते कांग्रेसी दोपहर में होप सर्कस पर धरना खत्म होने के बाद ओवरब्रिज पहुंच गए।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, एआईसीसी सचिव जुबेर खान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दीक्षित, साफिया खान, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, टीकाराम जूली, अजीत यादव, नरेंद्र शर्मा सहित कई नेता पहुंच गए। बाद में मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम डॉ.राजेश गोयल, एडिशनल एसपी पारसमल जैन की कांग्रेस नेताओं से तकरार हुई। इस दौरान पुराने ओवर ब्रिज भगत सिंह सर्किल की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लग गया। शेषपेज | 20
पांच दिन में हो जाएगा काम पूरा
आरयूआईडीपी के एक्सईएन केके अग्रवाल के अनुसार ओवरब्रिज पर ज्वाइंट एक्सपेंशन, रोड फिनिशिंग लाइनिंग का काम बाकी है। इसके लिए कार्य चल रहा है। इसे पूरा होने में पांच दिन लगेंगे। इसके बाद यातायात शुरू हो सकता है। सीढ़ियां बनाने में 25 दिन और लगेंगे।