निरीक्षण में मिली खामियां
अलवर. जिलासमान परीक्षा के तहत चल रही अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं में डीईओ माध्यमिक द्वितीय सरदारमल यादव ने शनिवार को बहरोड़, नीमराना और हरसौरा क्षेत्र की स्कूलों का निरीक्षण किया। हरसौरा के रोहित माध्यमिक विद्यालय में भारी खामियां मिली। यहां स्कूल में तो परीक्षार्थी गणवेश में थे और ही रिकॉर्ड का संधारण किया हुआ था। डीईओ ने आशंका जाहिर की है कि यह स्कूल आमदिनों में संचालित नहीं होता है।