पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपए ठगे

एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपए ठगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम कार्ड बदल रुपए निकाल कर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ठगों ने पहले एटीएम को खराब बताया फिर कार्ड बदलकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने एटीएम से रुपए निकलने की शिकायत थाने में दी है।

गांव गादोज निवासी सभाचंद यादव ने बताया कि उसकी पुत्री किरण यादव उसका चचेरा भाई सोनू सामान खरीदने एटीएम से रुपए निकालने के लिए बहरोड़ आए। दोनों ने आईसीआईसीआई बैंक स्थित एटीएम से दस हजार रुपए निकाले। जहां एटीएम कक्ष में मौजूद दो युवकों ने एटीएम का पासवर्ड देख लिया। किरण सोनू को एटीएम खराब बताया और कई लोगों की कम राशि निकलने की बात कही। युवकों ने दोनों बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदल लिया तथा दोनों के जाने के बाद 25 हजार रुपए निकाल लिए। रुपए निकालने की जानकारी मोबाइल पर आए मैसेज से मिली। मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया तथा बैंक अधिकारियों से जानकारी कर सीसीटीवी फुटेज मांगी।