लक्ष्मणगढ़| कठूमरथाना क्षेत्र से लूटा गया ट्रैक्टर शनिवार को बड़ौली के पास से लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने जब्त कर लिया। एसएचओ रामजीलाल सैनी ने बताया कि गत रात्रि को कठूमर क्षेत्र से ट्रैक्टर को लूटकर लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में आने पर तलाशी पर बड़ौली के पास से ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।