विकास कार्यों का किया उद्घाटन
कोटकासिम. सीसी सड़क का उद्घाटन करती प्रधान जाग्रति देवी।
कोटकासिम. प्रधानपं सं कोटकासिम जाग्रति देवी ने शनिवार को कोटकासिम क्षेत्र के गावों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। क्षेत्र के गांव भेाजराजका में विद्यालय के खेल मैदान की चार दीवारी गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं ग्राम जालाका में सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रधान जाग्रति देवी को चांदी का मुकुट शाल पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर सरपंच रत्तीराम चौधरी राजेंद्र, हंसराम सुल्तान मिलकपुर, कप्तान शिंभूदयाल, करण सिंह चौधरी, परसराम चौधरी, रुड़मल पंच, अमरसिंह यादव आदि ग्रामीण मौजूद थे।