अलवर. माजरीकलां. पीपली गांव स्थित सत्य भारती राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को रंग-तरंग क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत स्कूल प्रधानाध्यापक भूपेश शर्मा ने की। संस्था प्रधानाध्यापक महीपाल जांगिड़ ने बताया कि रंग-तरंग प्रतियोगिता में बीस बच्चों ने भाग लिया।
जिनमें निधि प्रथम अंकित द्वितीय स्थान पर रहे। इंग्लिश क्विज में 6 दलों ने भाग लिया, जिनमें से सपना सुजाता विजयी रही। जिन्हें प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नरेश शर्मा, रमेश चन्द यादव, अशोक यादव, मनमोहन भारद्वाज, लालचन्द सैन, सुनीता यादव, संतोष यादव पप्पू शर्मा उपस्थित रहे।
मांढ़ण: ग्रामबसई भोपाल सिहं स्थित सत्य भारती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को रंग-तरंग एवं इंग्लिश क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंग तरंग प्रतियोगिता में प्राथमिक कक्षा स्तरीय वर्ग में छात्रा यदु चौहान प्रथम एवं प्रीति द्वितीय स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक कक्षा वर्ग में छात्रा नीलम प्रथम एवं छाया शर्मा द्वितीय स्थान पर रही इंग्लिश क्विज में प्राथमिक कक्षा वर्ग में मन्नू चौहान एवं तुलसी विजेता रहे वहीं उच्च प्राथमिक कक्षा वर्ग में शीतल एवं लोकेश विजेता रहे।
विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों के कर-कमलों से मैडल पहनाकर एवं नकद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपसरपंच बिजेंद्र चौहान, सत्य भारती फाउंडेशन ब्लॉक समन्वयक विनोद गुप्ता, प्रधानाध्यापक राजाराम यादव, सूबेदार जोरावर सिहं, पंच गजेंद्र चौहान आिद मौजूद रहे।