भाजपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता
अलवर. भाजपासरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे।
तिजारा: भाजपासरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में तिजारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मामन सिंह यादव के नेतृत्व में करीब 117 छोटे-बड़े वाहनों से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। यह जानकारी तिजारा भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने दी।
बहरोड़: सांसदमहंत चांदनाथ योगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता समर्थक जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला पार्षद महेन्द्र यादव, नीमराना प्रधान बलवान यादव, पूर्व प्रधान रोहिताश यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामावतार रावत, युवा नेता रमेश रावत, पार्षद मनोज मिश्र, उमेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल वैध, राजू सेठ, श्यामसिंह चौहान, रामानन्द यादव, रविन्द्र यादव, अनिल जिंदल पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।
थानागाजी: भाजपामंडल के हनुमान जाखड़ के सानिध्य में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर होने वाले सम्मेलन में सैकडों कार्यकर्ता बसों से जयपुर रवाना हुए।
सकट: कस्बासहित आसपास के क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता बस, जीप अन्य वाहनों से जयपुर पहुंचे। रैली में जाने वाले लोगों में टहला ब्लाक मंत्री मंत्री श्याम जोनेटा, अलवर कृषि उपज मंडी सदस्य किशोरी लाल ठेकेदार, राजेश निहाला, बद्री प्रसाद, डॉ. कमल सेठी आिद मौजूद थे।