महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर
बीबीरानी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ।
जिसमें कार्यक्रम प्रभारी डॉ नवनीत धवन ने लिंगभेद महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान दिया। ईकाई के प्रभारी प्रो. प्रकाश सिघंडिया ने जल प्रबंधन, सतत सेवा एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी आवश्यकता पर व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर प्राचार्या प्रेमलता सैनी ने स्वयंसेवकों को सेवा का महत्व बताया और निस्वार्थ सेवा का आह्वान किया। प्रो. लोकेश भट्ट एवं डा. अतुल जैन ने श्रमदान पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
हीरालाल शास्त्री ने अपने ओजस्वी धार्मिक गीतों से विद्यार्थियों को संस्कृति के प्रति प्रेरित किया और स्वयंसेवकों से साफ-सफाई में श्रमदान करवाया।