जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें
थानागाजी. राजकीयमहाविद्यालय में शनिवार को युवा विकास केंद्र की व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीबीजे बैंक विराटनगर के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने सभी युवाओं को बैंक के कार्यों के बारे में जानकारी दी। राजेश ने सभी विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जीएन बुनकर ने की। इस अवसर पर डा. पीडी मीना, राजकुमार मीना, सुभाष यादव आदि उपस्थित लोगों को संबोधित किया।