- Hindi News
- चोरी के आरोप में बाल अपचारी सहित 5 गिरफ्तार
चोरी के आरोप में बाल अपचारी सहित 5 गिरफ्तार
टहला| पालपुरबस स्टैंड पर 9 दिसबंर की रात चार दुकानों से चोरी के आरोप में पुलिस ने बाल अपचारी सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी 21 से 16 वर्ष के बीच के हैं। पुलिस ने पुलिस ने जगराम रविंद्र निवासी गोवर्धनपुरा, श्रीराम निवासी जयसिहंपुरा , छोटेलाल निवासी पालपुर बाल अपचारी निवासी थाना दाता को गिरफ्तार कर चोरी का माल धोलीखान ग्राम के नाले से बरामद किया। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष यादव ने बताया कि जगराम, रविंद्र, श्रीराम छोटेलाल को राजगढ़ न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें 15 दिसबंर तक पीसी रिमांड पर लिया गया है। इनसे और राज खुलने की संभावना है। बाल अपचारी को बाल न्यायालय अलवर पेश किया जहां से उसे बाल संप्रेषण केन्द्र अलवर में भेज दिया गया।